टूंडला मार्ग पर पुलिया के पास ईंट भरा ट्रक हुआ खराब, दो घंटे लगा रहा भीषण जाम
एटा, जून 26 -- शुक्रवार दोपहर को एटा-टूंडला मार्ग स्थित गांव वसुंधरा से पहले निर्माणाधीन पुलिया पर ईंटों से लदा एक ट्रक अचानक खराब होकर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। व्यस्त मार्ग पर ट्रक के खराब होने की वजह से पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते सुबह से खराब खड़े ट्रक को हटवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव वसुंधरा के समीप नगला सेवा से पहले पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण वहां पहले से ही रास्ता संकरा है। यह भी पढ़ें- यमुना पुल पर वाहन खराब होने से पांच घंटे लगा जाम, छह किमी तक लगी वाहनों की कतार दोपहर के समय ईंटों से ओवरलोड भरा एक ट्रक जैसे ही इस निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.