हजारीबाग, जनवरी 14 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरना में बुधवार को झारखंड की लोक परंपरा से जुड़े टुसू पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंग-बिरंगे फूलों से सजी पालकी में टुसूमनी की पूजा की गई। इसके उपरांत झारखंडी कला, संस्कृति से जुड़े टुसू नृत्य, झूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ढ़ोल बाजे के साथ टुसू परब विदाई जतरा निकाल कर स्थानीय तालाब में टुसूमनी का विसर्जन किया। इस मौके पर शिक्षिका सविता महतो ने कहा कि टुसू पर्व पूरे माह तक चलने वाला लोक-पर्व है। इस दौरान टुसू की आराधना होती है। यह पर्व प्रकृति, परिश्रम और अन्न के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है। झारखंड आंदोलनकारी प्रेमचंद महतो ने कहा कि टुसू पर्व लोक परंपरा और प्रकृति का संगम है। यह उत्सव सामाजिक चेतना को मजबूत एवं आत्मिक संबंध को स्थापित करता है। पूर्व जिप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.