बस्ती, जून 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती के पैकोलिया थानाक्षेत्र के गाजीपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात हुए हादसे की जानकारी परिवारीजनों को शनिवार की सुबह हो सकी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ पैकोलिया ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि पैकोलिया थानाक्षेत्र के गाजीपुर निवासी राधेश्याम (57) खेती-किसानी करते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सभी लोग सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे तो देखा कि घर में लगे टुल्लू पम्प के पास राधेश्याम गिरे पड़े हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, ल...