प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- मदाफरपुर। कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम गांव निवासी कन्हैयालाल यादव का 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार शनिवार शाम करीब घर में लगे टुल्लूपंप का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा होते ही परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले आए। नीरज कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से मायके आई विवाहिता की मौत, कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...