गुमला, मई 7 -- डुमरी। थाना क्षेत्र के खेतली गांव में बिजली का झटका लगने से 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेतली निवासी 70 वर्षीय निमन टोप्पो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी एरेन टोप्पो ने बताया कि उसके पति घर में टुल्लू पंप से पानी भरने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट का झटका लग गया। करंट लगने से तार उनके हाथ में चिपक गया और वे जमीन पर गिर पड़े।घटना होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें छुड़ाया और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...