आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के यीसुफपुर गांव में सोमवार की शाम टुल्लू पंप पर पानी पीने के लिए गए बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। चोरी होने से बचाने के लिए पंप मालिक ने टुल्लू पंप में बिजली का करंट लगाया था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के यीसुफपुर गांव निवासी आठ वर्षीय अनिकेत यादव उर्फ चुम्मन पुत्र संजय यादव माता-पिता का इकलौता संतान था। वह सोमवार की शाम को गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से दो सौ मीटर की दूरी पर क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान उसे प्यास लग गई। पास में मछली पालन किए गए तालाब के पास टुल्लू पंप पर पानी पीने के लिए वह चला गया। पानी पीते समय व टुल्लू पंप से चिपक गया। काफी देर होने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो साथ में खेल रहे अन्य बच्चे उसे बुलाने के लिए ...