गुमला, दिसम्बर 1 -- कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के टुरुंडू गांव में सोमवार को पारंपरिक डाईर मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मनोरंजन के लिए नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य दीपक कंडूलना ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक डाईर मेला और जतरा हमारी संस्कृति और पहचान को जीवंत रखते हैं, इसलिए इन्हें संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है।नागपुरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक लोग नागपुरी गीतों की धुन पर थिरकते और आनंद लेते दिखाई दिए।मेले की शुरुआत सुबह गांव के पहान द्वारा मेले टांड़ पर पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद आसपास के कई गांवों से लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मेले में साग-सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.