चतरा, जनवरी 5 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया के विभिन्न क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात जारी है। शनिवार की रात टुटीलावा में उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल का मुख्य गेट हाथियों ने उखाड़ डाला। साथ ही पहले से हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त शिवकुमार भुइयां के घर के पास मंडराते रहे। शिवकुमार का परिवार हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए घर के कारण पहले से ही बेघर हो चुका है। उसके घर मे सिर्फ एक कमरा ही बचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उसे तत्काल राहत की जरूरत है। इधर शनिवार की शाम वन विभाग का एक दल टुटीलावा पहुंचा। वन कर्मियों ने गांव वालों के बीच पटाखों का वितरण किया। उस वक्त भी हाथी आसपास ही विचरण कर रहे थे। गांव वालों के साथ मिलकर वनकर्मियों ने हाथियों को टेटुवातरी जंगल की ओर खदेड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.