हजारीबाग, अप्रैल 26 -- झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े छह लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक शिव कुमार के परिवार के साथ जो हादसा हुआ, उसने कॉलोनी के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस दौरान जिसने भी ये मंजर देखा वो रोने से खुद को नहीं रोक पाया। शवों को देखने के बाद जो मंजर सामने आया, वह बयां करने लायक नहीं है। पत्थर दिल इंसान की आंखें भी नम हो जाएंगी। सभी के शव टुकड़े-टुकड़े में कट चुके थे। जिस जगह हादसा हुआ वहां घुप अंधेरे की वजह से मंजर और भी खौफनाक हो गया था। तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ों के कारण हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि मासूम बच्चों के शव तक पहचान में नहीं आ रहे थे। लोग जब मौके पर पहुंचे तो हर कोई स्तब्ध रह गया। किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.