जमशेदपुर, जून 1 -- गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में युवक पर चाकू से हमले करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम शिवम रामटेके है, जो परसूडीह का निवासी है। घटना में प्राथमिकी 29 मार्च को बजरंग नगर निवासी मनोहर सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को उनका पुत्र कमलजीत सिंह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान मिलन नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए टीएमएच ले गए, लेकिन बाद में उसे एमजीएम ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया था। बाद में पुलिस ने जांच में पाया कि इस हमले में हथियार का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद केस में आर्म्स एक्ट जोड़ा गया। इसी आधार पर एक की गिरफ्तारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...