बोकारो, जून 16 -- पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब विरेन्द्र कुमार नायक का शव पैतृक गांव खेतको पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम महतो भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने संबंधित डीएसपी और थानेदार से मोबाइल पर इस हत्याकांड में शामिल व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी करने को कहा। ज्ञातव्य हो कि अंतर्गत खेतको (बिरचुवां टोला) निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र कुमार नायक की धनबाद जिले के टुंडी स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया जंगल में एक पेड़ से...