टुंडी में विशेष नामांकन अभियान की निगरानी को बनी टीम
धनबाद, जुलाई 12 -- राज्यस्तर पर अधिक ड्रापआउट वाले चिह्नित टुंडी प्रखंड के 99 सरकारी स्कूलों में विशेष अभियान (स्पेशल इनरॉलमेंट एंड ट्रैकिंग फॉर इंगेजमेंट ऑफ आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन) शुरू हो गया है। सात जुलाई से शुरू होकर सात सितंबर तक चलनेवाले अभियान के लिए टुंडी प्रखंड के संबंधित स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इन स्कूलों से 220 शिक्षक टैग हैं। 9846 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। हाउस होल्ड 10,078 हैं। टुंडी को शैक्षणिक सूचकांक के आधार पर हाई प्रायरिटी वाले प्रखंड में शामिल किया गया है। 99 स्कूलों में ड्रॉपआउट समेत अन्य समस्याएं हैं। बच्चों के नामांकन की निगरानी के लिए डीसी के आदेश पर आठ सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें रेल प्रबंधक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, समाज कल्याण पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.