धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान अभियान (स्पेशल इनरॉलमेंट एंड ट्रैकिंग फॉर इंगेजमेंट ऑफ आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन) मंगलवार से शुरू होगा। यह सात जुलाई से सात सितंबर तक निर्धारित है। सचिव उमाशंकर सिंह ने सोमवार को शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर निर्देश जारी किया।

अभियान का उद्देश्य राज्य भर में 39 प्रखंड के 3469 स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जिनमें धनबाद के टुंडी प्रखंड के 99 स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों से 220 शिक्षक टैग हैं। 9846 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। हाउस होल्ड 10,078 हैं। अहम यह है कि अबतक 10 बच्चों को ही खोजा जा सका है। अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में धनबाद में अबतक मात्र 10 बच्चों को चिह्नित किए जाने पर नाराजगी जताई। बताते चलें कि धनबाद के जो बच्च...