टुंडी के जियोजारी में 10 एकड़ जमीन पर बनेगा अल्पसंख्यक छात्रावास
धनबाद, जून 26 -- टुंडी में 10 एकड़ जमीन पर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। डीसी आदित्य रंजन की पहल पर छात्रावास के लिए जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टुंडी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित जियाजोरी में अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। टुंडी अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की गई है। दो वर्ष पहले यहां अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण की योजना बनी थी, लेकिन जमीन के अभाव में यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही थी। सरकारी प्रक्रिया में यह योजना वर्षों से अटकी हुई थी। डीसी के निर्देश पर टुंडी प्रखंड के जियाजोरी मौजा में 9.92 एकड़ जमीन चिह्नित कर अंचलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। लगभग 200 बेड वाले छात्रावास के निर्माण से अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.