टुंडी के कमारडीह में निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस
धनबाद, अगस्त 26 -- टुंडी के कमारडीह में बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर कमारडीह मोड़ से ऊपर भोजूडीह मोड़ तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल होकर हजरत मोहम्मद की शान में नारे लगाए। आज ही के दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म एवं निधन हुआ था, जिस कारण यह खुशी एवं गम का मिला-जुला पर्व है। बाद में कमारडीह जामा मस्जिद में जमा होकर संयुक्त रूप से दुआ-ए-खैर मांगी गई। इस दिन मुसलमान पैगंबर मुहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के लिए दिए गए उनके संदेशों को याद करते हैं। मस्जिदों और घरों में विशेष प्रार्थनाएं (इबादत) की जाती हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआ इधर टुंडी के कमारडीह के अलावा संग्रामडीह, कदैयां, फतेहपुर, सर्रा आदि गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.