रांची, मार्च 13 -- रांची। रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को रिम्स स्थित टुंकी टोली तालाब से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तालाब के आसपास सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई अस्थायी दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने अवैध ढांचों को हटाते हुए इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों और जलाशयों के आसपास दोबारा अतिक्रमण नहीं किया जाए। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...