नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में जगह बना चुकी है। टीम का पहला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा, जोकि टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर का मानना है ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम भले ही उम्मीद के मुताबिक खेल नहीं दिखा सकी है लेकिन उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन अभी बाकी है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। संजय बांगलर ने जियो स्टार के शो में कहा, ''अच्छी बात यह है कि उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन अभी बाकी है। एक और सकारात्मक पहलू यह है कि सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल चुका है, जो टूर्नामेंट के बाद के चरणों में किसी चोट की स्थिति में बहुत फायदेमंद साबित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.