नई दिल्ली, मार्च 5 -- टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में जैसे भूचाल आ गया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों से लाखों पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाने वाला है। बांग्लादेश दौरे के लिए बाबर आजम की टीम से छुट्टी हो चुकी है। सलमान अली आगा की कप्तानी पर भी तलवाार लटक रही है। इस बीच अब 'जिओ सुपर' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ गया था। कई खिलाड़ी मुख्य कोच माइक हेसन के काम करने के तरीके से नाखुश हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों ने विश्व कप के दौरान ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के सामने अपना असंतोष जाहिर किया था। रिपोर्ट में कहा गया है, 'टूर्नामेंट के दौरान कहा जा...