नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पंचाल ने पिछले साल काठमांडू में एक महीना बिताया था और वह ऐसी याद लेकर लौटे हैं जो उनके मन में हमेशा के लिए घर कर गई है। यह खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का रोमांच नहीं था, बल्कि क्रिकेट के दीवाने देश की सहज गर्मजोशी थी। हिमालय की गोद में बसे इस देश का दिल क्रिकेट के लिए धड़कता है, लेकिन उपमहाद्वीप में क्रिकेट प्रेमियों की पहचान बन चुके जुनून के बजाय यहां की पहचान मुस्कान है। भारत ए के पूर्व कप्तान पंचाल ने पीटीआई को नेपाल प्रीमियर लीग की टीम करनाली याक्स फ्रेंचाइजी के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया, 'मैं जिन भी खिलाड़ियों से मिला, जिन भी अधिकारियों से मेरी मुलाकात हुई और जितने भी प्रशंसकों से मिला सभी ने मेरा बड़े प्यार और मुस्कान के साथ स्वागत किया। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और अपने क्रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.