अहमदाबाद, फरवरी 10 -- अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद अफगानिस्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में होने वाला टी20 विश्व कप का मैच करो या मरो जैसा होगा। वजह ये कि हर ग्रुप से केवल दो टीम ही सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में शीर्ष पर काबिज है और बाकी टीमों से काफी आगे है। कनाडा पर 57 रन की जीत ने न सिर्फ उसे दो अंक मिले बल्कि इसने उसके नेट रन रेट को 2.850 तक पहुंचा दिया है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड (1.162) से पांच विकेट से हारने के कारण अफगानिस्तान -1.162 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखने के लिए न केवल मैच जीतना होगा बल्कि अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा।'ग्रुप ऑफ डेथ' क्यों? इस तरह की परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.