नई दिल्ली, फरवरी 4 -- खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक ऑस्ट्रेलिया को अगर टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसको अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति की अच्छी तरह से भरपाई करनी होगी जो चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 के विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उसने पहले 21 में से 17 मैच जीते। पाकिस्तान के हाल के दौरे में हालांकि उसका वास्तविकता से सामना हुआ। पाकिस्तान ने अपने घरेलू मैदान पर 2021 के चैंपियन को 3-0 से करारी शिकस्त दी, जिससे दुनिया के इस हिस्से में खेलने की चुनौतियों का स्पष्ट पता चलता है। अब 24 मैचों में उसका रिकॉर्ड 17-7 है। यह भी पढ़ें- टी20 विश्व कप: नेपाल के 3 करोड़ प्रशंसकों का सपना जिएंगे 15 खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के टी20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.