नई दिल्ली, मार्च 7 -- भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि धर्म है। यहां क्रिकेट को पूजा जाता है। आपने ऐसे कई वाक्य सुने होंगे.इसके सबूत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान देखने को मिले जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चर्म पर है। भारत और न्यूजीलैंड ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट के दौरान कई रन-फेस्ट देखने को मिले जिसका फैंस ने खूब आनंद उठाया। कई मैचों ने तो प्रसारणकर्ताओं को रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके भी दी। आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-3 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैचों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें, IND vs PAK महामुकाबला सबसे नीचे खिसक गया है। ये आंकड़े सिर्फ जियोहॉटस्टार के हैं। यह भी पढ़ें- स...