नई दिल्ली, जनवरी 14 -- अगले महीने से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। पिछली बार रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने खिताब जीता था। उसके बाद रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। अबकी बार टीम इंडिया के सामने खिताब की रक्षा की बड़ी चुनौती है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली का रिप्लेसमेंट मिल चुका है। टीम में ऐसा खिलाड़ी है जो किंग कोहली की कमी नहीं खलने देगा। अपने यूट्यूब चैनल पर पठान ने तिलक वर्मा को विराट कोहली का असल मायनों में रिप्लेसमेंट बताया है। उन्होंने 2025 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वर्मा की खेली गई जबरदस्त पारी का खास तौर पर जिक्र किया। इरफान पठान ने कहा, 'तिलक वर्मा ने नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्...