नई दिल्ली, फरवरी 27 -- हार्दिक पांड्या जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भारत की जीत के हीरो रहे। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 257 रनों का पहाड़ जैसा टोटल खड़ा किया था। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने अदा किया था। पांड्या उस समय बैटिंग करने आए थे, जब भारत ने 12.5 ओवर में 150 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में तीसरा विकेट खोया था। हार्दिक पांड्या की बैटिंग देख ऐसा लग रहा था कि वह ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए हैं। उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट तो नहीं मिला, मगर वह किफायती रहे। उन्होंने 3 ओवर में मात्र 21 रन खर्च किए। हार्दिक पांड्या को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.