नई दिल्ली, मार्च 9 -- बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर भी सूर्यकुमार यादव का मन नहीं भरा है। उन्होंने न्यूजीलैंड को रौंदने के बाद टीम इंडिया का अगला गोल 'गोल्ड' बताया है। बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस खिताबी मैच को भारत ने 96 रनों के बड़े अंतर से जीता है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन के अर्धशतकों की मदद से 255 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में पूरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर सिमट गई। भारत ने यह बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया हुई मालामाल, ICC ने खोली तिजोरी; जानें न्यूजीलैंड की भी प्राइज मनी IND vs NZ फाइनल के बाद सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जाहिर है, पिछले एक महीन...