कोलंबो, फरवरी 10 -- हाल के खराब प्रदर्शन और दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड आधुनिक क्रिकेट की सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी इकाइयों में से एक हैं और ऑस्ट्रेलिया को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनकी कमी खलेगी। जहां कमिंस और हेज़लवुड चोटों के कारण बाहर हो गए, वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप से संन्यास ले लिया है। उनकी अनुपस्थिति में नाथन एलिस तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन उन पर भी चोट का साया मंडरा रहा है। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बिग बैश लीग (बीबीएल) के फाइनल से बाहर रहने के बाद से उन्होंने अभी तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.