टी20 में सबसे ज्यादा रन; क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ जोस बटलर टॉप-2 में; नंबर-1 कौन?
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने उस समय बड़ा कारनामा किया, जब उन्होंने इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड लीग में 16 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बटलर ने यहां क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गेल ने अपने टी20 करियर में खेले 463 मैचों में लगभग 145 के स्ट्राइक रेट के साथ 14562 रन बनाए थे, मगर अब जोस बटलर अब 14572 रनों के साथ उनके आगे निकल चुके हैं। बटलर के आगे अब सिर्फ वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड हैं, जो अभी भी टी20 क्रिकेट में एक्टिव हैं। यह भी पढ़ें- कोहली-गिल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने हासिल किया ये मुकाम, यहां धोनी सबसे फिसड्डी 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.