टी20 डेब्यू में ही जमशेद आलम ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार गेंदों में झटके चार विकेट
इंदौर, नवम्बर 22 -- रेलवे के 23 वर्षीय दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ टी20 पदार्पण को यादगार बनाते हुए चार गेंदों में चार विकेट लेने का कारनामा किया। वह इस प्रारूप में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। डेली कॉलेज मैदान पर खेले गये मैच में आलम ने केवल नौ गेंदों में पांच विकेट हासिल किए। वह पुरुषों के टी20 क्रिकेट में पदार्पण पर पांच विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज भी बने।जमशेद आलम ने लिए 5 विकेट रेलवे के पांच विकेट पर 182 रन बनाने के बाद सौराष्ट्र की पारी के चौथे ओवर में आलम को गेंद मिली। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में हार्विक देसाई, प्रेरक मांकड़, रुचित अहिर और सम्मार गज्जर को लगातार चार गेंदों पर आउट किया। उन्होंने अगले ओवर में सिद्धार्थ राणा का विकेट लेकर अपने पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.