टी20 का कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकली तूफानी पारी, सूर्यकुमार यादव को दिया मुंहतोड़ जवाब!
नई दिल्ली, जून 7 -- श्रेयस अय्यर ने भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनते ही धमाकेदार पारी खेल डाली। उनकी यह पारी मुंबई टी20 लीग के दौरान आई। इस पारी में खास बात यह रही कि उनकी यह पारी और किसी के खिलाफ नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव की टीम के खिलाफ आई, जिन्हें कुर्सी से हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने शनिवार दोपहर आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स का स्क्वॉड का ऐलान कर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया। दिन में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद अय्यर ने शाम में मुंबई टी20 लीग में 36 गेंदों पर 5 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेल डाली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत इतिहास रचने की दहलीज पर, टूटेगा सबसे तेज 100 छक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.