बरेली, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा पहली बार टी-25 रामपुर सुपर क्रिकेट स्टेट लेवल लीग क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ट्रायल छह मार्च को सुबह 8.30 बजे से गंगाशील क्रिकेट अकादमी कमुआ कला में होगा। टूर्नामेंट के मैच 28 मार्च को रामपुर के बमनपुरी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। आयोजक सदस्य नितिन कुमार व मोहम्मद आलम खान ने बताया कि ट्रायल में 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल का फॉर्म स्कैनर कोड या लिंक https://tinyurl.com/5csa58pu के द्वारा अपलोड किया जा सकता है। यदि कोई खिलाड़ी ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहा है तो वह ट्रायल वाली तिथि पर ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.