नई दिल्ली, मार्च 10 -- टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर भारत ने इतिहास तो रच दिया लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के दो गेंदबाजों के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे वे भुलाना ही चाहेंगे। 1 महीने तक चले इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने भाग लिया और कुल 55 मैच खेले गए। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या बने। एकदम सही पढ़ा है आपने। हार्दिक पांड्या के खिलाफ इस टी-20 विश्व कप में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें 20 छक्के खाए, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक है। हार्दिक पांड्या ने टूर्नामेंट की अपने लगभग हर 10वीं गेंद पर छक्का खाया है। यह भी पढ़ें- डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकना अर्शदीप सिंह को पड़ गया महंगा, ICC ने ठोका जुर्माना लिस्ट में दूसरे नंबर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.