नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अब तक 7 नो बॉल फेंक दी हैं, जो कनाडा के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। कनाडा ने भी इस विश्व कप में 7 नो गेंदें फेंकी हैं। इन 7 गेंदों में से 5 नो बॉल शिवम दुबे ने फेंकी हैं, जो इस विश्व कप में किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक नो गेंदें हैं। शिवम दुबे 2026 विश्व कप में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमे पांच नो गेंदें डाल दी हैं। शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भी 2 नो गेंदें फेंकी और इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए गुरुवार का दिन अच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.