नई दिल्ली, मार्च 14 -- हाल ही में टी-20 विश्व कप के 10वें संस्करण का समापन हुआ है। भारत ने इस एडिशन में अपना कब्जा जमाया और खिताबी जीत अपने नाम की। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब भी भारतीय टीम ने ही इसे अपने नाम किया था। उस समय भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। इसके बाद भारत को टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने में लंबा समय लगा। भारत ने 2007 के बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम इंडिया ने अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में टी-20 विश्व कप जीता है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी है, PCB ने किया कन्फर्म भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब तीन बार तो जीता है और वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम भी है।...