गया, मार्च 9 -- भारत के टी-20 विश्व कप चैंपियन बनने की खुशी यंग बॉयज क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों के बीच भी देखने को मिली। टीम इंडिया की जीत से अकादमी के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। खिलाड़ियों ने कहा कि बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। उनका मानना है कि अगर लगातार मेहनत की जाए तो बिहार और गया के खिलाड़ी भी देश के लिए खेल सकते हैं। इस अवसर पर राहुल भारती, नंदू, अनीश, सोनू, निक्कू सिंह और सुभाष शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई और भविष्य में देश के लिए खेलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.