गया, मार्च 9 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारतीय टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का विषय है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, मजबूत टीम भावना और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व मंच पर देश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जिस तरह का खेल कौशल और जुझारूपन दिखाया, वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल खेल की जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के उत्साह, विश्वास और राष्ट्रीय गौरव की जीत है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की यह ऐतिहासिक विजय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और देश में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...