नई दिल्ली, मार्च 6 -- टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज ने 140 करोड़ भारतीयों की सांसें अंत तक थाम कर रख दी थीं। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 48 गेंदों में 105 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी के साथ वे विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वे इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में शतक जड़ने वाले भी फिन एलेन के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। अपनी पारी के दौरान बेथल ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वे रन आउट हुए नहीं तो भारत के मुंह से जीत छीन ही ली थी। जेकब बेथल इस शतक के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.