गाजीपुर, मार्च 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत की कामना को लेकर सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम में रविवार को क्रिकेट फैंस ने पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने शंखनाद करते हुए "चक दे इंडिया" और "जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा" जैसे नारे लगाए। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी बाबा सिद्धनाथ महादेव से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते नजर आए। भाजपा नेता उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। देश के 140 करोड़ लोगों की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं और सभी को उम्मीद है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम करेगी। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.