नई दिल्ली, मार्च 8 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी20 विश्व कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज टीम शतक जड़ दिया है। टीम इंडिया ने यह कारनामा मात्र 7.2 ओवर में किया। भारत से पहले टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने इसी विश्व कप में ये कारनामा किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7.5 ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा टच कर लिया था। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला गया था। इसके अलावा साल 2026 के विश्व कप में मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैचों में भी रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी हु...