लखनऊ, मार्च 8 -- UP News: टी-20 विश्वकप में भारत की तीसरी बार जीत पर पूरा यूपी जश्न में डूब गया। पूरब से लेकर पश्चिम 'इंडिया .इंडिया .इंडिया के नारों से गूंज उठा। टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत की शानदार जीत ने लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, बरेली समेत कई शहर जश्न के रंग में रंग गए। भारत जी जीत के जश्न में लोग इस कदर डूबे थे कि सड़कों पर एक साथ होली और दिवाली मनाई गई। कोई गुलाल से खुशी का इजहार करते दिख रहा था तो कोई सड़क पर आतिशबाजी छुड़ा रहा था। लखनऊ में 1090 चौराहे पर T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के ऊपर भारत की जीत पर युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। मेरठ की सड़कों का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आया। बरेली और बदायूं में भी क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वैसे ही यूपी की सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.