अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में शुक्रवार को वो क्षण अविस्मरणीय रहा, जब छात्रों में टी-20 विश्वकप ट्राफी को अपने सामने देखा। पहली बार आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) पुरुष टी-20 विश्वकप ट्रॉफी अलीगढ़ पहुंची, जिसे स्कूल में प्रदर्शित किया गया। क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत के लिए यह अद्भुत गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। डीपीएस की आगरा रोड स्थित विंग में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह पढ़ चुके हैं। प्रधानाचार्य आरती झा ने बताया कि यह विशेष आयोजन आईसीसी द्वारा चलाए जा रहे ट्रॉफी टूर के तहत किए जा रहे हैं। डीपीएस में पहली बार विश्वकप ट्रॉफी देखकर छात्रों में अपूर्व उत्साह दिखा। कार्यक्रम में रिंकू सिंह के पिता खानचंद, मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और मैनेजर वसीम मिर्जा भी रहे। साथ ही अलीगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.