वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम की जीत पर रविवार रात काशी जश्न में डूब गई। होली और दीवाली एक साथ मनी। उत्साहित लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी की इजहार किया। ढोल-नगाड़े की धुन पर देर रात तक थिरकते नजर आए। सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालकर भारत-माता के जयकारे लगाए। आतिशबाजी की। फाइनल मैच का लुत्फ लेने को पहले से ही काशीवासियों ने तैयारी कर रखी थी। अवकाश का दिन होने के कारण लोग टीवी स्क्रीन के सामने शाम से ही बैठ गए। कुछ बड़े प्रतिष्ठान भी खुले थे, जहां एलईडी स्क्रीन लगी थी। इन स्थानों पर सड़क पर खड़े होकर लोग मैच का आनंद लेते रहे। पहले भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी पर जश्न मनाया। इसके बाद जैसे-जैसे न्यूजीलैंड की टीम के विकेट गिरते गए, जीत की खुशबू आती गई। जीत पर मुहर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.