बागपत, मार्च 9 -- टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर बड़ौत के रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने से माहौल गरमा गया। मामले को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बड़ौत कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेता नितिन गोस्वामी ने बताया कि भारत की जीत के बाद नगर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव भी किया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। कोतवाल ने मामले में जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.