बागपत, मार्च 9 -- टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम द्वारा से न्यूजीलैंड की टीम पर दर्ज की गई ऐतिहासिक जीत के बाद जगह-जगह जश्न देखने को मिला। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खिलाड़ियों ने मिठाई बांटी और जयकारे लगा जश्न मनाया। एकेडमी के कोच प्रतीक तोमर के नेतृत्व में एकेडमी के क्रिकेटरों ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रतीक तोमर ने बताया कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इंडियन टीम ने हिस्ट्री डिफिट भी की और हिस्ट्री रिपीट भी करते हुए जैसा बोला था वैसा ही करके दिखाया। एकेडमी पर मौजूद सभी नवोदित क्रिकेटर्स लो मिठाई खिलाकर उन्हें भी संजू सैमसन, ईशान किशन, बुमराह, अक्षर जैसा प्रदर्शन करने को प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.