नई दिल्ली, फरवरी 8 -- टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपना सच होने जैसा है। लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने से पूरे मैच का रुख अचानक पलट जाता है। टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक कुल 10 मौकों पर गेंदबाजों ने यह हैट्रिक ली है। साल 2007 के पहले विश्व कप में ही हैट्रिक की शुरुआत हो गई थी, जिसके बाद से लेकर अब तक कई दिग्गज और उभरते हुए गेंदबाजों ने इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। विश्व कप में हैट्रिक लेने का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शुरू किया था। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ केप टाउन के मैदान पर यह ऐतिहासिक कारनामा किया था। इसके बाद एक लंबा अंतराल आया और सीधा साल 2021 के विश्व कप में हैट्रिक की झड़ी लग गई। उस वर्ष आयरलैंड के कर्टिस कैंपर ने नीदरलैंड के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.