बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद बदायूं में क्रिकेट प्रेमियों के साथ आम लोगों ने जश्न मनाया। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने देर रात तक आतिशबाजी की और खुशी का इजहार किया। शहर से लेकर देहात तक आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया गया। युवाओं ने तिरंगा लहराया। लोगों ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन की पारी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। देर रात तक लोग आतिशबाजी कर जश्न मनाते रहे। रानी लक्ष्मीबाई चौक पर श्री भगवा सेना और युवा मंच संगठन के द्वारा टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर आतिशबाजी चला कर और तिरंगा झंडे लहरा कर जश्न मनाया। जमकर झूमे युवा भारत माता की जय बंदे मातरम भारतीय क्रिकेट टीम जिंदाबाद के नारों का जय घोष कर मनाया। भगवा सेना और युवा मंच संगठन के युवाओं ने आतिशबाजी चलाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.