टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम में चुनी गईं प्रेमा
बरेली, जून 22 -- होनहार क्रिकेटर प्रेमा रावत को टी-20 विश्व कप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। कभी हॉकी खेलने वाली प्रेमा ने भाईयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अब वो अपनी स्पिन गेंदबाजी से विपक्षियों को मात देने की तैयारी में हैं। 12 नवंबर 2001 को जन्मीं प्रेमा रावत मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली हैं। प्रेमा ने गांव के प्राथमिक स्कूल से तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद उनका परिवार बरेली शिफ्ट हो गया। प्रेमा के पिता केदार सिंह रावत एयरफोर्स में हैं। बरेली में प्रेमा रावत ने केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की थी। खेल अध्यापक पीएस क्षेत्री ने उनके हुनर को पहचान कर हॉकी टीम में सेलेक्ट किया। प्रेमा ने 2017-2018 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से एसजीएफआई तक का सफर पूरा किया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.