चंदौली, मार्च 8 -- पीडीडीयू नगर। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा नगर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह लोगों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले से पहले नगर के कई मंदिरों में लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन और प्रार्थना की। शाम सात बजे जैसे ही मैच शुरू हुआ, बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग टीवी व मोबाइल से चिपककर मुकाबला देखने लगे।नगर के गल्ला मंडी और काली महाल चौराहे पर प्रोजेक्टर लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.