बांका, अप्रैल 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में आगामी टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर जिला क्रिकेट संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले के पंजीकृत इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ियों को 15 अप्रैल तक अपना नाम दर्ज कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही संघ ने स्पष्ट किया है कि केवल रजिस्ट्रर्ड खिलाड़ी ही इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें उनके प्रदर्शन के आधार पर टीम का गठन होगा। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के लिए सारण टीम घोषित इसके अलावा चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए 16 से 18 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्...