लखीसराय, मार्च 10 -- चानन, निज संवाददाता। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार टी-20 का विश्व कप अपने नाम किया। इसके पूर्व वर्ष 2007 और 2024 में भारत विश्व विजेता बना था। भारत के तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर युवाओं द्वारा जमकर आतिशबाजी किया गया। युवा क्रिकेटर प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, विशाल कुमार, रवि कुमार, धनश्याम कुमार, बिक्रम कुमार, नीतीश कुमार, अजीत कुमार, सुमन कुमार, आदित्य कुमार आदि ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया गया। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 05 विकेट पर 255 रन बनाए , यह टी-20 विश्वकप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। जबाव में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों में सिमट गई। इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी गई। इन लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.