प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। टी-20 फाइनल मुकाबले का रोमांच जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट सट्टेबाजी का अवैध कारोबार भी तेज हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले फाइनल मैच पर करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी की तैयारी की खबरें सामने आ रही हैं। प्रयागराज में भी सटोरियों ने अपनी बिसात बिछा दी है, जिसको लेकर पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है।सूत्रों के मुताबिक शहर और आसपास के इलाकों में कुछ पुराने सटोरिये मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े पैमाने पर दांव लगवाने की तैयारी में हैं। मैच के हर ओवर, हर चौके-छक्के और यहां तक कि टॉस तक पर अलग-अलग रेट तय किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़े सटोरिये अपने खास एजेंटों के जरिए ग्राहकों से संपर्क साध रहे हैं।प्रयागराज में पहले भी सट्टेबाजी ...